(जिला-नदिया & उत्तर 24 परगना)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अन्तर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी जिम्मेवारी के क्षेत्र से 18 किलोग्राम गांजा और 195 बोतल फेंसेडिल जब्त की जिसको तस्कर भारत से बांग्लादेश पार करने की फिराक में थे। जब्त की गयी फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 42,775/– रूपये है।
प्रथम घटना में दिनांक 29 मई, 2023 को सीमा चौकी सिकरा, 82वीं वाहिनी के जवानों ने 02 तस्करों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ जाते हुए देखा। जब जवानों ने तस्करों की ओर बढ़ना शुरू किया तो तस्कर वापिस भारतीय गांव की तरफ भागने लगे। जवानों ने दोनों तस्करों का पीछा करके दबोच लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान इरफान मंडल और जदीदुल मंडल, गांव हथखोला, जिला नदिया के रूप में हुई। जवानों ने तस्करों के कब्जे से 50 बोतल फेंसेडिल जब्त की।
पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया की ये फेंसेडिल की बोतलें उन्हें मिनाजुल बिस्वास, निवासी हथखोला ने सौंपी थी। इसके बाद ये बोतलें तारबंदी के ऊपर से फेंकनी थी लेकिन बीएसएफ ने पहले ही उन्हें पकड़ लिया। इस काम के लिए प्रत्येक को 600 रूपये मिलने थे।
इसके अलावा अन्य घटनाओं में उसी दिन सीमा चौकी मिसीमपुर, 68वीं वाहिनी और सीमा चौकी बलियाशीशा, 86वीं वाहिनी के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 145 बोतल फेंसेडिल और 18 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।
बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बीएसएफ जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा सतर्कता बनाए रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक कुशल टीम है, जो सीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है












Leave a Reply