बीएसएफ ने मानव तस्करी और बाल यौन शोषण के खिलाफ सीमा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

(जिला: मालदा)
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय सीमा की रखवाली कर रहा है बल्कि सीमा पर हो रहे अपराधों और कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए समय–समय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

इसी सिलसिले में दिनांक 29 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 70वीं वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और शक्ति वाहिनी एनजीओ ने 0930 से 1100 बजे तक प्रगति शिक्षा आंगन, सुखनगर, मालदा में मानव तस्करी की रोकथाम और अन्य अपराधों से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस जागरुकता कार्यक्रम में बीएसएफ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल श्रम, लैंगिक भेदभाव और शिक्षा के महत्व इत्यादि विषयों पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ समेत 125 लड़कियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बीएसएफ का आभार व्यक्त किया और जवानों से भविष्य में भी इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

70वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सीमावर्ती आबादी और बीएसएफ के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए समय–समय पर आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए अच्छी शिक्षा देने की आवश्यकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *