(जिला–उत्तर 24 परगना)
दिनांक 28 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के तहत आईसीपी पेट्रापोल,145वीं वाहिनी के सतर्क जवानों ने 03 बांग्लादेशी यात्रियों को 340 ग्राम सोने के आभूषणों समेत पकड़ा। यात्री ये गहने बांग्लादेश से भारत में लाने की कोशिश कर रहे थे। जब्त सोने की अनुमानित कीमत 20,53,600/- रुपये है।
प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए, लगभग 1000 बजे, आईसीपी पेट्रापोल में पैसेंजर टर्मिनल पर ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने 03 संदिग्ध बांग्लादेशी यात्रियों को देखा। जवानों ने यात्रियों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान यात्रियों ने तय सीमा से अधिक सोने के आभूषण पहन रखे थे। जवानों ने जब यात्रियों से गहनों के बारेमें पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही गहनों के लीगल कागजात दिखा सके। तत्पश्चात, बीएसएफ जवानों ने यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए चौकी में लेकर आए। पकड़े गए यात्रियों की पहचान प्रणोतोष धर, बबूल कुमार धर और राहुल चौधरी जिला चितागोंज, बांग्लादेश के रूप हुई।
पूछताछ के दौरान राहुल चौधरी ने बताया की चितागोंज, बांग्लादेश में उसकी ज्वेलरी की दुकान है। आज वह इन गहनों के साथ भारत में आ रहा था। उसने बीएसएफ के डर से बस में बैठे दो यात्रियों को थोड़े पैसे का लालच देकर सोने के आभूषणों को दोनों में वितरित कर दिया। आगे उसने बताया की इसके बाद यह सोना भारत में आकर, कोलकाता के बड़ा बाजार में किसी अनजान व्यक्ति को सौंपना था।
पकड़े गए यात्रियों को जब्त सामान के साथ कस्टम कार्यालय पेट्रापोल को सौंप दिया गया।
सीमा सुरक्षा बल, सीमा पर रहने वाले लोगों से आह्वान करती है की उनके संज्ञान में सोने की तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना मिलती है तो वे बीएसएफ के सीमा साथी हेल्प लाइन न. 14419 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण बंगाल सीमांत ने एक अन्य न. 9903472227 भी जारी किया जिस पर सोने की तस्करी से संबंधित व्हाप्ट्स संदेश या वाइस संदेश भी भेज सकते हैं। पुख्ता सूचना देने वाले को उचित इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी












Leave a Reply