बीएसएफ ने तस्करों के चंगुल से भारत-बांग्लादेश सीमा पर 140 कछुए छुड़वाए

(जिला-उत्तर 24 परगना)
दिनांक 27 मई, 2023 को लगभग 0300 बजे, दक्षिण बंगाल सीमांत के तहत सीमा चौकी न्यू पिपली, Adhoc SB–lll वाहिनी के जवानों ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए कछुओं की तस्करी को होने से रोका। जवानों ने 140 कछुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया। तस्कर ये कछुए भारत से बांग्लादेश में पार करने की फिराक में थे।

तस्करी के प्रयास की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने गांव सासदंगा में दो तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा। तत्पश्चात, जवानों ने तस्करों का पीछा किया और ललकारा। जवानों को अपनी तरफ आता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भारत की ओर भागने में सफल रहे। इसके बाद जवानों ने आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली, जिसके परिणामस्वरूप जवानों ने मौके से दो छोटे बैग बरामद हुए जिनमें 140 कछुए प्राप्त हुए। जवानों ने तुरंत कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया।

तस्करों से छुड़वाए गए सभी कछुओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग बनगांव को सौंपा जा रहा है।

Adhoc SB–lll वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि बीएसएफ, सीमा पर होने वाली संभावित दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों और जलीय जीवों की तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा की बीएसएफ जवान किसी भी सूरत में अपने इलाके से किसी भी तरह की तस्करी नहीं होने देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *