बीएसएफ ने भारत–बांग्लादेश सीमा पर 21.28 लाख रूपये के सोने के बिस्कुटों समेत महिला यात्री को पकड़ा

(जिला–उत्तर 24 परगना)
दिनांक 24 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी के जवानों ने पुख्ता खबर के आधार एक बांग्लादेशी महिला यात्री को यात्री टर्मिनल पर 03 सोने के बिस्कुटों समेत पकड़ा। जब्त सोने के बिस्कुटों का वजन 349. 830 ग्राम है जिनकी अनुमानित कीमत 21,28,716/– रूपये है। महिला यात्री ये सोना बांग्लादेश से भारत में लाने की कोशिश कर रही थी।

उल्लेखनीय है कि ड्यूटी पर तैनात महिला जवानों ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला यात्री को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान महिला यात्री के जूतों में 03 सोने के बिस्कुट निकले। तत्पश्चात, जवान महिला को आगे की पूछताछ के लिए सीमा चौकी लेकर आए। पकड़ी गई महिला यात्री की पहचान आफीरॉन (53), जिला शरीयतपुर, बांग्लादेश के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान महिला यात्री ने बताया की वह चेन्नई, तमिलनाडु में बेहतर ईलाज के लिए जा रही थी। आगे उसने बताया की ये सोने के बिस्कुट उसे बेनापोल, बांग्लादेश में एक अनजान महिला ने दिए थे। इसके बाद चेन्नई के मॉडर्न रिसर्च फाउंडेशन में पहुंचकर ये सोना किसी अनजान व्यक्ति को सौंपना था। इस काम के लिए उसे 2000 रूपये मिलने थे।

पकड़ी गई महिला यात्री को सोने के बिस्कुटों समेत कस्टम कार्यालय पेट्रापोल को सौंप दिया गया है।

सीमा सुरक्षा बल, सीमा पर रहने वाले लोगों से आह्वान करती है की उनके संज्ञान में सोने की तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना मिलती है तो वे बीएसएफ के सीमा साथी हेल्प लाइन न. 14419 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण बंगाल सीमांत ने एक अन्य न. 9903472227 भी जारी किया जिस पर सोने की तस्करी से संबंधित व्हाप्ट्स संदेश या वाइस संदेश भी भेज सकते हैं। पुख्ता सूचना देने वाले को उचित इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *