(जिला–मालदा)
घटना दिनांक 24 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आने वाली सीमा चौकी टिलासन, 44वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। टिलासन गांव का एक ग्रामीण, रबी रॉय (35) अपने खेत में काम कर रहा था तभी अचानक वह फिसलकर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
गांव में यातायात के साधनों और एंबुलेंस के अभाव के कारण व्यक्ति के परिजन टिलासन कंपनी कमांडर के पास पहुंचे और सहायता मांगी। कंपनी कमांडर ने बिना देरी किये एक नर्सिंग सहायक को बीएसएफ एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर भेजा। वहां से व्यक्ति को बुलबुलचांडी अस्पताल, जिला मालदा में भर्ती करवाया। ग्रामीण की हालत अभी ठीक बतायी जा रही है।
रबी रॉय के परिजनों ने सीमा सुरक्षा बल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर बीएसएफ जवानों ने सही समय पर मदद नहीं की होती तो कुछ बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।
44वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बीएसएफ के जवानों द्वारा किए गए सामाजिक कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा की बीएसएफ जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हैं। किसी भी अप्रिय घटना में जवान लोगों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहते हैं












Leave a Reply