बीएसएफ ने मानव तस्करी और बाल अपराध को खत्म करने के लिए सीमा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

(जिला: नदिया)
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय सीमा की रखवाली कर रहा है बल्कि सीमा पर हो रहे अपराधों और कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए समय–समय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। इसी सिलसिले में दिनांक 23 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी महाखोला, 82वीं वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने 1100 से 1230 बजे तक गांव महाखोला (हलदार) में मानव तस्करी की रोकथाम और अन्य अपराधों से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस जागरुकता कार्यक्रम में बीएसएफ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल शोषण, बाल श्रम, लैंगिक भेदभाव और शिक्षा के महत्व इत्यादि विषयों पर जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में 41 महिलाएं, 11 पुरुष और 09 बच्चों सहित कुल 61 ग्रामीण शामिल हुए।

ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बीएसएफ का आभार व्यक्त किया और जवानों से भविष्य में भी इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

82वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सीमावर्ती आबादी और बीएसएफ के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए समय–समय पर आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए अच्छी शिक्षा देने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *