(जिला- उत्तर 24 परगना)
दक्षिण बंगाल सीमांत के तहत बीएसएफ जवानों ने तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक तस्कर को 23.075 किलोग्राम चांदी के आभूषणों और मारुति वैन के साथ पकड़ा। तस्कर इन आभूषणों को भारत से बांग्लादेश की ओर लेकर जा रहा था। जब्त चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत 13,64,563/- रुपये है।
दिनांक 23 मई, 2023 को पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सीमा चौकी हाकिमपुर, 112वीं वाहिनी के जवानों ने मारुति वैन से हाकिमपुर चेक पोस्ट होते हुए सीमा की तरफ जा रहे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान जवानों को वन के फ्यूल टैंक के नीचे से 19 पैकेट मिले जिनको तस्कर ने भूरे रंग की टेप में लपेट रखा था। इसके बाद जवान तस्कर को पूछताछ के लिये सीमा चौकी लेकर आये। पकड़े गये तस्कर की पहचान अनिमेश दास, गांव हाकिमपुर, जिला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई।
पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया की वह इस तरह की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है। आगे उसने बताया की ये चांदी के आभूषण उसे गांव हाकिमपुर के रहने वाले पिंटू ने दिये थे। इसके बाद हाकिमपुर चेक पोस्ट पार करके वापिस ये चांदी के गहने पिंटू को ही सौंपने थे। इस काम के बदले उसे 1900 रूपये मिलने थे।
पकड़े गये तस्कर को जब्त चांदी के आभूषणों के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु कस्टम ऑफिस तेंतुलिया को सौंप दिया गया।
बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने जवानों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि तस्करों के नापाक इरादों को अंजाम देने से रोकने के लिए तस्करी के सभी संभावित मार्गों को कड़ी निगरानी में रखा गया है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए शानदार टीम भी मौजूद है जो सीमावर्ती इलाके मे होने वाली संभावित आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है












Leave a Reply