बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच खेला गया रोमांचक मैत्री वॉलीबॉल मैच

जिला–छुआडंगा, बांग्लादेश)
दिनांक 22 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत (बीएसएफ) के अंतर्गत 54वीं वाहिनी की सीमा चौकी गेदे के समक्ष 06 बीजीबी की सीमा चौकी दर्शना के इलाके में सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच एक बेहद रोमांचक मैत्री वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन 54वीं वाहिनी, बीएसएफ और 06वीं बीजीबी के कमांडिंग ऑफिसर के द्वारा किया गया।

इस मैच में बीएसएफ की तरफ से 54वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर समेत बीएसएफ के लगभग 24 कार्मिक उपस्थित हुए। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की तरफ से 06वीं बीजीबी के कमांडिंग ऑफिसर समेत बीजीबी के 26 कार्मिक उपस्थित हुए।

वॉलीबॉल मैच का शुभारंभ शाम 1530 बजे हुआ। रोमांचक मैच का लुफ्त उठाने के लिए आस–पास के गांवों के लगभग 200 दर्शकों ने इस मैच का लुत्फ उठाया। कांटेदार मुकाबले में बीएसएफ की टीम 2–1 से विजयी रही।

मैच के अंत में दोनों बलों के कमांडरों ने खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरित किये। 54वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने अपने भाषण में बीजीबी के द्वारा किए गए जोरदार स्वागत और मैत्री मैच करवाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा की भारत–बांग्लादेश की मित्रता सदैव बनी रहेगी।

कार्यक्रम के समापन संबोधन में 06वीं बीजीबी के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा की बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश अंतराष्ट्रीय सीमा पर एक दूसरे के साथ सदैव सहयोगपूर्ण सम्बंध स्थापित करते हुए ड्यूटी करती है। आगे उन्होंने बताया की इस तरह के विभिन्न खेलों का आयोजन पहले भी बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच होता रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया की भविष्य में भी दोनों बलों के बीच इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेलों का आयोजन होता रहेगा। उन्होंने कहा की इस तरह के आयोजनों से दोनों देशों के बॉर्डर गार्डिंग फोर्सेस के रिश्ते और मजबूत बनेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *