बीएसएफ ने पुलिस और मैरी वार्ड सोशल सेंटर (एनजीओ) के साथ मिलकर सीमावर्ती स्कूल के छात्रों को बाल अपराधों और साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया

(जिला–उत्तर 24 परगना & नदिया)
दिनांक 22 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के तहत सीमा चौकी घोजाडंगा, 153वीं वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बशीरहाट पुलिस और मैरी वार्ड सोशल सेंटर (एनजीओ) के साथ मिलकर सीमावर्ती स्कूली छात्रों को बाल अपराधों, साइबर धोखाधड़ी के बारेमें जागरूक किया। यह कार्यक्रम बशीरहाट टाउन हॉल में आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में बीएसएफ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), डीसी, मुख्यालय बशीरहाट, आईसी पीएस बशीरहाट, आईसी साइबर सेल, 50 स्वयंसेवक और 20 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इसके अलावा 100 स्थानीय नौजवान युवक–युवतियों और कोलकाता मैरी वार्ड सोशल सेंटर (एनजीओ) के 10 सदस्यों ने इस जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बच्चों को संबोधित किया।

जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध, बाल तस्करी, बाल विवाह और बाल शोषण के बारे में शिक्षित करना था। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और वहां उपस्थित लोगों ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

इसके अलावा उसी दिन इसी तरह का एक और कार्यक्रम रामनगर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने सीमा चौकी बोर्नबेरिया, 08वीं वाहिनी के इलाके में चाइल्ड लाइन एनजीओ और श्रीमा महिला समिति, दत्तापुलिया के साथ मिलकर आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं और पुरुषों को मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल मजदूरी और लिंग भेद के बारेमें जानकारी दी गई।

बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने ऐसे कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि बीएसएफ मानव तस्करी और बाल अपराधों को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बाल अपराध, साइबर अपराध और मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ संगठन गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *