बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र में लगाई हथियारों की प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों को विशेष उपकरण भी दिखाए

(जिला–उत्तर 24 परगना)
सीमा सुरक्षा बल अंतराष्ट्रीय सीमा की चौकसी के साथ–साथ सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए सुरक्षा बलों के प्रति जागरूकता और उत्साह जगाने के लिए समय–समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी सिलसिले में दक्षिणी बंगाल सीमांत के अन्तर्गत उत्तर 24 परगना जिला के सीमावर्ती इलाके में तैनात 85वीं वाहिनी की सीमा चौकी सोदपुर में 22 मई, 2023 को 0945 से 1035 बजे तक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। हथियार प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों को ड्यूटी में इस्तेमाल किये जाने वाले विशेष उपकरणों की भी जानकारी दी गई।

इस प्रदर्शनी में सीमावर्ती इलाके के, टोकीपुर राजलक्ष्मी हाई स्कूल, टाकी के कुल 35 विद्यार्थियों और 05 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

85वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया की सीमा सुरक्षा बल सीमा क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को भारतीय सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए समय–समय पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे फिजिकल ट्रेनिंग, भर्ती प्रक्रिया की जानकारी, लिखित परीक्षा के लिए क्लास, कंप्यूटर नॉलेज, हथियारों की जानकारी आदि आयोजित करती रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *