(जिला- नदिया, उत्तर 24 परगना & मुर्शिदाबाद)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपनी जिम्मेवारी के इलाके में अलग–अलग जगहों से 308 बोतल फेंसेडिल और 08 किलोग्राम गांजा जब्त किया। जब्त फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 65,042/– रूपये है। तस्कर इस खेप को भारत से बांग्लादेश में पार करने की कोशिश में थे।
प्रथम घटना 21 मई, 2023 को सीमा चौकी धकोटिया, 82वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। खुफिया विभाग की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात जवानों को जैसे ही अपने इलाके में कुछ संदेहजनक गतिविधियों का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तुरंत गश्ती दल के साथ मिलकर तस्करों को घेरना शुरू कर दिया। जवानों को अपनी तरफ आता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इलाके की गहन तलाशी लेने पर जवानों ने मौके से 159 बोतल फेंसेडिल जब्त की।
वहीं अन्य घटनाओं में उसी दिन सीमा चौकी मिहिर और अमुदिया, 112वीं वाहिनी, सीमा चौकी डोबिला, 153वीं वाहिनी और सीमा चौकी अशरीदाह, 35वीं वाहिनी के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 149 बोतल फेंसेडिल और 08 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
सभी जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।
बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता जवानों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी पर तैनात उनके जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता का परिचय है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी परस्थिति में तस्करी के रास्ते को न अपनाये। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि उनके जवान सीमा पर किसी भी सूरत में तस्करी या अन्य किसी प्रकार का अपराध नही होने देंगे और उसमे संलिप्त व्यक्तियों को नही छोड़ेंगे












Leave a Reply