(जिला–उत्तर 24 परगना)
दिनांक 21 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी सोलक, 107वीं वाहिनी के जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 1217 ग्राम 06 सोने के बिस्कुट जब्त किये। जब्त सोने के बिस्कुटों की अनुमानित कीमत 71,95,814/– रूपये है। तस्कर ये सोना बांग्लादेश से भारत में लाने की कोशिश कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि सीमा चौकी सोलक के जवानों को खबर मिली की उनके इलाके से सोना पार होने वाला है। खबर सुनते ही जवानों ने इलाके में एंबुश लगा दिया और सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जवानों को 02 संदिग्ध व्यक्ति, सीमा की तरफ आने वाली सड़क पर बाइक के साथ खड़े हुए दिखाई दिये। जवान तुरंत उनके पास पहुंचे और उनसे पूछताछ व तलाशी की, इतने में ही दोनों व्यक्ति मौका पाकर एक प्लास्टिक बैग को मौके पर ही छोड़कर बाइक से भाग निकले।
जवानों ने प्लास्टिक बैग की तलाशी ली तो उसमें 06 सोने के बिस्कुट बरामद हुए। तत्पश्चात, जवानों ने आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली लेकिन वहां और कुछ भी नहीं मिला। भागने वाले तस्करों की पहचान अमल हल्दर और अमित गेन के रूप में हुई जोकि गांव लक्ष्मीपुर, जिला उत्तर 24 परगना के रहने वाले हैं।
भगोड़े तस्करों के खिलाफ थाना बागदाह में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है और जब्त सामान को कस्टम कार्यालय बागदाह को सौंपा जा रहा है।
सीमा सुरक्षा बल, सीमा पर रहने वाले लोगों से आह्वान करती है की उनके संज्ञान में सोने की तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना मिलती है तो वे बीएसएफ के सीमा साथी हेल्प लाइन न. 14419 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण बंगाल सीमांत ने एक अन्य न. 9903472227 भी जारी किया जिस पर सोने की तस्करी से संबंधित व्हाप्ट्स संदेश या वाइस संदेश भी भेज सकते हैं। पुख्ता सूचना देने वाले को उचित इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी












Leave a Reply