(जिला- नदिया & मालदा)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपनी जिम्मेवारी के इलाके में अलग–अलग जगहों से 721 बोतल फेंसेडिल और 2 किलो गांजा जब्त किया। जब्त की गयी फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 1,59,320/– रूपये है। तस्कर इस खेप को भारत से बांग्लादेश में पार करने की कोशिश में थे।
प्रथम घटना 19 मई, 2023 को सीमा चौकी विजयमठ, 86वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। खुफिया विभाग की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात जवानों को जैसे ही अपने इलाके में कुछ संदेहजनक गतिविधियों का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तुरंत गश्ती दल के साथ मिलकर तस्करों को घेरना शुरू कर दिया। जवानों को अपनी तरफ आता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। तत्पश्चात, जवानों ने इलाके की गहन तलाशी ली तो मौके से 496 बोतल जब्त की।
इसके अतिरिक्त, अन्य घटनाओं में उसी दिन सीमा चौकी भरोल, 86वीं वाहिनी और सीमा चौकी लोधिया, 70वीं के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 225 बोतल फेंसेडिल और 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।
बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने जवानों की इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी पर तैनात उनके जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता का परिचय है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी परस्थिति में तस्करी के रास्ते को न अपनाये। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बीएसएफ जवान सीमा पर किसी भी सूरत में तस्करी या अन्य किसी प्रकार का अपराध नहीं होने देंगे और उसमे संलिप्त व्यक्तियों को नहीं छोड़ेंगे













Leave a Reply