बीएसएफ जवानों ने भारत–बांग्लादेश सीमा पर 86 लाख रूपये का सोना और 6 लाख बांग्लादेशी टका जब्त किया

(जिला–नदिया)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी बानपुर, 54वीं वाहिनी के जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर भारत–बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 09 सोने के बिस्कुट, 19 सोने की चिप्स, 01 सोने की चेन और 06 लाख बांग्लादेशी टका जब्त किया जिन्हें तस्कर बांग्लादेश से भारत लाने का प्रयास कर रहे थे। जब्त सोने का वजन 1390 ग्राम है और जिसकी अनुमानित कीमत 86,04,100/– रूपये है।

दरअसल, ड्यूटी पर तैनात जवानों ने देखा की बांग्लादेश की तरफ से 02 तस्कर तेजी से तारबंदी के पास आये कुछ सामान तारबंदी के ऊपर से फेंककर वापिस भाग गए। जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और सामान को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान, भारत की तरफ से कोई भी तस्कर सामान को उठाने के लिए नहीं आया। जवानों ने मौके से 02 पैकेट भूरे रंग और 02 पैकेट सफेद रंग के जब्त किये। भूरे रंग के पैकेट में बीडी टका और सफेद पैकेट में सोना बरामद हुआ।

जब्त किये गये सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये कस्टम कार्यालय बानपुर, नदिया को सौंप दिया गया।

सीमा सुरक्षा बल, सीमा पर रहने वाले लोगों से आह्वान करती है की उनके संज्ञान में सोने की तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना मिलती है तो वे बीएसएफ के सीमा साथी हेल्प लाइन न. 14419 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण बंगाल सीमांत ने एक अन्य न. 9903472227 भी जारी किया जिस पर सोने की तस्करी से संबंधित व्हाप्ट्स संदेश या वाइस संदेश भी भेज सकते हैं। पुख्ता सूचना देने वाले को उचित इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *