महिला की अचानक बिगड़ी तबियत, बीएसएफ जवानों ने अस्पताल पहुँचाकर करवाया इलाज़

(जिला–मुर्शिदाबाद)
घटना दिनांक 11 मई, 2023 की शाम लगभग 1900 बजे, दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी इंडिया l, 117वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। बथान गांव की एक महिला साइना बीवी (50), अपने घर पर काम कर रही थी, तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी और जिसके कारण उसे चक्कर आने लगे।

महिला के परिजन मदद के लिये कंपनी कमांडर के पास पहुंचे और घटना से अवगत करवाया। कंपनी कमांडर ने बिना देरी किये एक नर्सिंग सहायक को बीएसएफ एम्बुलेंस के साथ उक्त महिला के घर भेजा। वहां से महिला को सरकारी अस्पताल रानीनगर में भर्ती करवाया। महिला की हालत अभी ठीक बतायी जा रही है।

महिला के पति श्री तूफान शेख ने सीमा सुरक्षा बल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर बीएसएफ जवानों ने सही समय पर मदद नहीं की होती तो उसकी पत्नी की तबियत ज्यादा बिगड़ सकती थी।

117वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बीएसएफ के जवानों द्वारा किये गये सामाजिक कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा की बीएसएफ जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हैं। किसी भी अप्रिय घटना में जवान लोगों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *