बीएसएफ जवानों ने भारत–बांग्लादेश सीमा पर एंड्रॉयड मोबाइल और दवा के साथ दो तस्करों को दबोचा

(जिला नदिया)
दिनांक 10 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी होरंडीपुर, 54वीं वाहिनी के जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को एक प्लास्टिक बोरे के साथ गिरफ्तार किया जिसमें 07 एंड्रॉयड फोन और टाइडल मेडिसिन के 450 लीफ भरे थे। जब्त सामान की कीमत 2,95,993/– रुपए है। जिसे तस्कर भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थे।

पकड़े गए तस्करों की पहचान मिंटू मलिक और अत्ताब मंडल, जिला नदिया के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया की उन्होंने ये सामान निताई नाम के व्यक्ति से चपरा में लिया था और आगे इसे बांग्लादेश में ले जा रहे थे। इस काम के लिए उन्हें 3500 रुपए मिले थे।

गिरफ्तार किये गये तस्करों को जब्त सामान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये कस्टम विभाग, मजदिया को सौंप दिया गया।

54वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया की सीमा सुरक्षा बल भारत-बंग्लादेश सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। जिसके चलते तस्करी में लिप्त लोगों को काफी मुश्किलों का अनुभव हो रहा है जिनमें से कुछ पकड़े जा रहे हैं जिन्हें कानून के मुताबिक सजाएं हो रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *