बीएसएफ जवानों ने तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर 1605 बोतल फेंसेडिल जब्त की
(जिला- मुर्शिदाबाद, नदिया & मालदा)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अन्तर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी जिम्मेवारी के क्षेत्र से विभिन्न घटनाओं में 1605 बोतल फेंसेडिल जब्त की जिनको तस्कर भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थे। जब्त की गई फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 3,29,522/– रूपये है।
दिनांक 10 मई, 2023 को सीमा चौकी खासमहल, 141वीं वाहिनी के जवानों ने सीमा पर रात्रि ड्यूटी के दौरान हैंड हेल्ड थर्मल इमेजर (HHTI) से 2–3 तस्करों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा की ओर जाते देखा। जवानों ने उनका पीछा किया और ललकारा, लेकिन तस्कर जवानों को अनदेखा करते हुए सीमा की तरफ फिर से बढ़ने लगे। इसके बावजूद जवानों ने तस्करों का पीछा जारी रखा और रुकने को कहा। तस्कर, जवानों को अपनी ओर आता देख घने अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर सामान को मौके पर ही छोड़कर वापिस भारतीय सीमा में भाग गये। इलाके की सघन तलाशी के दौरान जवानों ने मौके से 05 पोटलों में 726 बोतल फेंसेडिल बरामद की।
अन्य घटनाओं में उसी दिन सीमा चौकी नटना, 84वीं वाहिनी, सीमा चौकी लवंगोला, 35वीं वाहिनी, सीमा चौकी विजयपुर , 54वीं वाहिनी और सीमा चौकी सोवापुर, 115वीं वाहिनी के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 879 बोतल फेंसेडिल जब्त की।
जब्त किये सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।
बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा सतर्कता बनाए रखता है और विभिन्न परिचालन उपायों को अपनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक बेहतरीन टीम है, जो सीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है












Leave a Reply