(जिला–मालदा)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी अनुराधापुर, 44वीं वाहिनी के जवानों ने हेज़ल जंगल एरिया, मालदा में लगी भयंकर आग को बुझाया।
दिनांक 10 मई, 2023 को सीमा चौकी अनुराधापुर के इलाके में सुबह 0845 बजे, हेज़ल फॉरेस्ट रिजर्व के कुछ हिस्से मे आग लग गई और बहुत तेजी से फैलने लगी। आग लगने की सूचना पर सीमा चौकी अनुराधापुर के कम्पनी कमांडर तत्काल 17 जवानों एवं आग बुझाने वाले उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और आग को काबू करने में जुट गये। जवानों ने लगभग चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।
44वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा की सीमा सुरक्षा बल हर साल सीमा पर पौधारोपण की मुहिम चलाती है जिसकी वजह से हर साल नई–नई किस्म के हजारों पौधे लगाये जाते हैं l आगे उन्होंने कहा की सीमा सुरक्षा बल जंगल को कटने से रोकने और इस तरह की आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसकी वजह से जंगल में रहने वाले पक्षियों व जीव–जंतुओ का भी सरंक्षण होता है












Leave a Reply