(जिला-नदिया & उत्तर 24 परगना)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 10 किलोग्राम गांजा और 572 बोतल फेंसेडिल जब्त की जिन्हें तस्कर भारत से बांग्लादेश पार करने की फिराक में थे। जब्त फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 1,23,555/– रूपये है।
बयान के मुताबिक, घटना 10 मई, 2023 की रात 0030 बजे, बीएसएफ की सीमा चौकी मधुगिरी, 141वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। ड्यूटी पर तैनात जवानों को खुफिया विभाग से सूचना मिली कि कुछ तस्कर गांजे और फेंसेडिल की तस्करी करने की फिराक में हैं। पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने इलाके में जगह–जगह एम्बुश लगा दिए। जवानों को जैसे ही अपने इलाके में कुछ संदेहजनक गतिविधियों का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तुरंत तस्करों को घेरना शुरू कर दिया। जवानों को अपनी तरफ आता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। इसके बाद जवानों ने इलाके की गहन तलाशी ली तो मौके से 10 किलोग्राम गांजा और 249 बोतल फेंसेडिल बरामद हुई।
इसके अतिरिक्त अन्य घटनाओं में सीमा चौकी महाखोला, 82वीं वाहिनी, सीमा चौकी दोबरपारा, Adhoc SB–lllवीं वाहिनी के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 323 बोतल फेंसेडिल जब्त की।
जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।
बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बीएसएफ जवानों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी पर तैनात उनके जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता का परिचय है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी परस्थिति में तस्करी के रास्ते को न अपनाये। उन्होंने कड़े शब्दों में यह भी कहा कि बीएसएफ जवान सीमा पर किसी भी सूरत में तस्करी या अन्य किसी प्रकार का अपराध नही होने देंगे और उसमे संलिप्त व्यक्तियों को नही छोड़ेंगे












Leave a Reply