उच्च रक्तचाप से महिला की बिगड़ी तबियत, बीएसएफ जवानों ने सही समय पर अस्पताल पहुँचाकर करवाया इलाज़

(जिला–नदिया)
घटना दिनांक 9 मई, 2023 की शाम लगभग 2030 बजे, दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आने वाली सीमा चौकी शिकारपुर, 86 वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। शिकारपुर गांव की एक महिला सिद्धिसोरी मंडल(65) अपने घर पर सो रही थी, तभी अचानक उसको उच्च रक्तचाप शुरू हो गया।

महिला के परिजन तुरंत सीमा चौकी शिकारपुर के कंपनी कमांडर के पास पहुंचे। महिला के परिजनों ने कंपनी कमांडर को घटना से अवगत करवाया और सहायता मांगी। तत्पश्चात, उन्होंने बिना देरी किये एक नर्सिंग सहायक को बीएसएफ एम्बुलेंस के साथ उक्त महिला के घर भेजा। वहां से महिला को सरकारी अस्पताल, करीमपुर में भर्ती करवाया। महिला की हालत अभी ठीक बतायी जा रही है।

महिला के पति गोपाल मंडल ने सीमा सुरक्षा बल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर बीएसएफ जवानों ने सही समय पर मदद नहीं की होती तो उसकी पत्नी का बचना मुश्किल था।

86वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बीएसएफ के जवानों द्वारा किये गये सामाजिक कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा की बीएसएफ जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हैं। किसी भी अप्रिय घटना में जवान लोगों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *