(जिला–मालदा)
दिनांक 09 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी सोवापुर, 115वीं वाहिनी के जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर शानदार चौकसी का परिचय देते हुए एक लाख रुपये के जाली नोट सहित 30 फेंसेडिल की बोतल व दो नकली भूरे रंग की चेन जब्त की।
उल्लेखनीय है कि देर रात सीमा चौकी सोभापुर के जवानों ने तारबंदी के दोनों ओर तस्करों की हरकत को देखा। तत्पश्चात, जवानों ने तस्करों को घेरना शुरू किया तो वे अंधेरे और ऊंची झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। जवानों ने मौके पर पहुंचकर एक पैकेट बरामद किया जिसमें 1 लाख (समस्त ₹500 के नोट) भारतीय नकली मुद्रा प्राप्त हुई। इसके अतरिक्त जवानों ने मौके से 30 बोतल फेंसेडील और दो भूरे रंग की नकली चेन बरामद की। जब्त फेंसेडील बोतलों की अनुमानित कीमत 6,160/– रूपये है।
जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये पुलिस थाना बैश्नवनगर को सौंप दिया गया।
115वीं वाहिनी के जवानों ने अपने बयान में बताया की तस्कर मौसम का फायदा उठाते हुए सीमा तारबंदी के ऊपर से विभिन्न प्रकार के हल्के प्रतिबंधित सामान को फेंकने की कोशिश करते हैं लेकिन बीएसएफ जवान उनके मंसूबों को नेस्तनाबूद कर देते हैं।












Leave a Reply