(जिला नदिया)
दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ के अंतर्गत सीमा चौकी बरह्मनगर, 82वीं वाहिनी के सतर्क जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर दिनांक 09 मई, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर विभिन्न ब्रांड के 41 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किये जिनकी अनुमानित कीमत 7,66,887/- रुपए है। ये मोबाइल तस्कर भारत से बांग्लादेश पार करने की फिराक में थे।
दरअसल, देर रात ड्यूटी पर तैनात जवानों ने 02 से 03 तस्करों को तारबंदी के पास भटकते हुए देखा जोकि तारबंदी के ऊपर से कुछ सामान फेंकने वाले थे। यह देख जवानों ने तुरंत उन्हें ललकारा और पीछा किया। तस्कर, जवानों को अपनी ओर आता देख मौके से भाग निकले। तत्पश्चात, जवानों ने इलाके की गहन तलाशी के दौरान मौके से विभिन्न ब्रांड के उक्त मोबाइल जब्त किये।
जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये कस्टम विभाग, तेहट्टा को सौंप दिया गया।
82वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया की सीमा पर बीएसएफ जवान सदैव सतर्कता से अपनी ड्यूटी को अंजाम देते आ रहे हैं। बीएसएफ जवान सीमा पार तस्करी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसके चलते तस्करों को हमेशा मुंह की खानी पड़ रही है












Leave a Reply