बीएसएफ के हाथ लगी बड़ी सफलता; आईसीपी पेट्रापोल पर 4 करोड़ 24 लाख रूपये मूल्य के 52 सोने के बिस्कुटों समेत 02 तस्करों को धरा

(जिला–उत्तर 24 परगना)
दिनांक 08 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी के जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर 52 सोने के बिस्कुटों समेत बस चालक व उसके हेल्पर को पकड़ा। जब्त सोने के बिस्कुटों का वजन 6,950 ग्राम है और जिसकी अनुमानित कीमत 4,23,64,882/– रूपये है।

दरअसल, ड्यूटी पर तैनात आईसीपी पेट्रापोल के जवानों को पुख्ता खबर मिली की रॉयल मैत्री इंटरनेशनल यात्री बस (रजि. न. TR 01 G 1171) से बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी होने वाली है। यह यात्री बस अगरतला से ढाका होती हुई कोलकाता आती है। जवानों को खबर मिलने के बाद आज सुबह 0640 बजे, बस जब आईसीपी पेट्रापोल पहुंची तो जवानों ने बस को तलाशी के लिये रूकवाया और बीएसएफ के सुरक्षा चेकिंग प्वाइंट पर लेकर आये।

इसके बाद बीएसएफ के तलाशी दल ने बस की गहन तलाशी ली तो उसके फ्यूल टैंक के पास बने खोखले पाइप में 52 सोने के बिस्कुट निकले। जवानों ने तुरंत बस चालक और उसके हेल्पर को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गये तस्करों की पहचान मो. मुस्तफा (चालक) और मातुर रहमान अकंदा (हेल्पर) के रूप में हुई। ये दोनों तस्कर बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

पकड़े गये तस्करों को जब्त सोने के बिस्कुटों समेत डीआरआई (DRI), कोलकाता को सौंपा जा रहा है।

बीएसएफ महानिदेशक ने आईसीपी पेट्रापोल दौरे के दौरान जवानों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नगद ईनाम देने की घोषणा की।

सीमा सुरक्षा बल सीमा पर रहने वाले लोगों से आह्वान करती है की उनके संज्ञान में सोने की तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना मिलती है तो वे बीएसएफ के सीमा साथी हेल्प लाइन न. 14419 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण बंगाल सीमांत ने एक अन्य न. 9903472227 भी जारी किया जिस पर सोने की तस्करी से संबंधित व्हाप्ट्स संदेश या वाइस संदेश भी भेज सकते हैं। पुख्ता सूचना देने वाले को उचित इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *