सीमावर्ती गांव में महिला को सांप ने डसा, बीएसएफ जवानों ने महिला को अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

(जिला–नदिया)
घटना दिनांक 5 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आने वाली सीमा चौकी शिकारपुर, 86वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। शिकारपुर गांव की एक महिला रुपाली घोष (40) घर पर काम कर रही थी, तभी अचानक उसे साँप ने डस लिया।

महिला के परिजन आनन–फानन में सीमा चौकी शिकारपुर पहुंचे और कंपनी कमांडर को घटना से अवगत करवाया और सहायता मांगी। कम्पनी कमांडर ने बिना कोई देरी किये एक नर्सिंग सहायक को बीएसएफ एम्बुलेंस के साथ उक्त महिला के घर भेजा। वहां से महिला को सरकारी अस्पताल, करीमपुर में भर्ती करवाया। महिला की हालत अभी ठीक बतायी जा रही है।

महिला के पति खोकोंन घोष ने सीमा सुरक्षा बल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर बीएसएफ जवानों ने सही समय पर मदद नहीं की होती तो कुछ बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।

86वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बीएसएफ के जवानों द्वारा किये गये सामाजिक कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा की बीएसएफ जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हैं। किसी भी अप्रिय घटना में जवान लोगों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *