(जिला नदिया)
दिनांक 05 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के तहत सीमा चौकी महेंद्रा, 08वीं वाहिनी के जवानों ने सीमावासियों के लिये एक मुफ्त मेडिकल शिविर लगाया। इस शिविर में गांव बगुला, फतेपुर और उसके आसपास गांवों के लगभग 150 लोगों ने शिविर का फायदा उठाया। चिकित्सकों के दल ने वहां आये लोगों की मुफ्त में जांच की और उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवायी। जवानों ने शिविर में आये लोगों को साफ–सफाई के बारेमें भी जागरूक किया।
ग्रामवासियों में इस मेडिकल कैंप के प्रति काफी उत्साह देखा गया तथा उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के इस कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
बीएसएफ की 08वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सीमावासियों के दिलों में सीमा सुरक्षा बल के प्रति विश्वास, सहयोग और आपसी तालमेल को मजबूत बनाना है जोकि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बेहद ही जरूरी है












Leave a Reply