(जिला-मुर्शिदाबाद)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपनी जिम्मेवारी के क्षेत्र से एक तस्कर को 6 सोने के बिस्कुटों के साथ पकड़ा। जब्त किये गये सोने का वजन 700 ग्राम है जिसकी कुल कीमत 43,05,246/– रूपये है।
घटना 03 मई, 2023 को बीएसएफ की सीमा चौकी अठरोसिया, 35वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। ड्यूटी पर तैनात जवानों को खुफिया विभाग ने सूचना दी कि एक तस्कर किसान के भेष में तारबंदी से आगे अपने खेत में काम करने गया है और वह लौटते समय सोने के बिस्कुट लेकर आयेगा। इसके बाद जवानों को तकरीबन 1400 बजे, एक संदिग्ध ट्रैक्टर चालक अपनी खेती से आता दिखाई दिया। चालक के पास आने पर जवानों ने एचएचएमडी (HHMD) से उसकी गहनता से तलाशी ली तो मशीन से संदिग्ध बीप की आवाज सुनाई दी। जवानों ने तुरंत चालक को ट्रैक्टर से उतार लिया और उसे सीमा चौकी लेकर आये। चौकी में कड़ी पूछताछ में तस्कर ने बताया की उसके शरीर के पिछले हिस्से में 06 सोने के बिस्कुट हैं। इसके बाद जवान, तस्कर को एमएमसीएच, अस्पताल बहरामपुर लेकर आये जहां चिकित्सकों की टीम ने तस्कर का X–ray रिपोर्ट लिया। रिपोर्ट में उसके (Rectum) में पीले रंग का मेटल दिखाई दिया। डॉक्टर की टीम ने उसके रैक्टम से मेटल को बाहर निकाला तो 06 सोने के बिस्कुट प्राप्त हुए। पकड़े गए तस्कर की पहचान अब्दुस समद, जिला मुर्शिदाबाद के रूप में हुई।
पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया की ये सोने के बिस्कुट उसे करीम (30), जिला चपैनवाबगंज, बांग्लादेश ने दिए थे और आगे तस्कर, जकारिया (32) को सौंपने वाला था।
इसके बाद जवान, तस्कर की मेडिकल रिपोर्ट लेकर कस्टम कार्यालय, लालगोला पहुंचे और उसको सोने समेत सुपुर्द कर दिया।
दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया की तस्कर नये–नये तरीकों से तस्करी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बीएसएफ के जवानों की सतर्कता और सूझबूझ के कारण तस्कर लगातार पकड़े जा रहे हैं और उनके मंसूबे लगातार धाराशाही हो रहे हैं। उन्होंने जवानों की इतनी बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर की है।
सीमा सुरक्षा बल सीमा पर रहने वाले लोगों से आह्वान करती है की उनके संज्ञान में सोने की तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना मिलती है तो वे बीएसएफ के सीमा साथी हेल्प लाइन न. 14419 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण बंगाल सीमांत ने एक अन्य न. 9903472227 भी जारी किया जिस पर सोने की तस्करी से संबंधित व्हाप्ट्स संदेश या वाइस संदेश भी भेज सकते हैं। पुख्ता सूचना देने वाले को उचित इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी












Leave a Reply