(जिला नदिया)
दिनांक 03 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 08वीं वाहिनी की सीमा चौकी पाखीउरा और सिलबेरिया के जवानों ने गांव के प्राइमरी स्कूलों में चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया। चिकित्सा शिविरों में पखीउरा, सिलबेरिया और आसपास गांवों के लगभग 210 लोगों की चिकित्सा जांच करने के बाद मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गयी। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को साफ–सफाई और बदलते मौसम के प्रति विशेष ध्यान देने संबंधी निर्देश भी दिये।
सीमावासियों में इन शिविरों के प्रति काफी उत्साह देखा गया तथा उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के इस नेक कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की बीएसएफ इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करता रहता है जिससे जरूरतमंद और बीमार लोगों को इसका पूरा लाभ मिलता है।
बीएसएफ की 08वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि इन शिविरों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सीमावासियों के दिलों में सीमा सुरक्षा बल के प्रति विश्वास, सहयोग और आपसी तालमेल को और अधिक मजूबत करना है जोकि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बेहद आवश्यक है












Leave a Reply