बीएसएफ जवानों ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसेडिल और गांजा जब्त किया

बीएसएफ जवानों ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसेडिल और गांजा जब्त किया

(जिला-नदिया & उत्तर 24 परगना)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अन्तर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी जिम्मेवारी के क्षेत्र से विभिन्न घटनाओं में 259 बोतल फेंसेडिल और 01 किलोग्राम गांजा जब्त किया जिनको तस्कर भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थे। जब्त की गई फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 54,674/– रूपये है।

दिनांक 03 मई, 2023 को सीमा चौकी हल्दरपारा, 54वीं वाहिनी के जवानों ने 2–3 तस्करों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा की ओर जाते देखा जोकि प्लास्टिक के बोरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ बढ़ रहे थे और सामान को तारबंदी के ऊपर से फेंकने वाले थे। जवानों ने उनका पीछा किया और रुकने को कहा। जवानों को अपनी ओर आता देख तस्कर आम बागान की आड़ लेते हुए मौके से भाग निकले। इलाके की सघन तलाशी के दौरान जवानों ने मौके से 114 बोतल फेंसेडिल और 01 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

अन्य घटनाओं में उसी दिन सीमा चौकी मटियारी, 54वीं वाहिनी और सीमा चौकी दोबरपारा, Adhoc SB IIIवीं वाहिनी के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 145 बोतल फेंसेडिल जब्त की।

जब्त किये सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।

बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा सतर्कता बनाए रखता है और विभिन्न परिचालन उपायों को अपनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक बेहतरीन टीम है, जो सीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *