बीएसएफ की पहल से भारत में रहने वाले भाइयों को नसीब हुए बांग्लादेश में रहने वाली बहन के अंतिम दर्शन
(जिला उत्तर 24 परगना)
दिनांक 03 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी मुस्तफापुर, 107 वीं वाहिनी के तहत आने वाले गांव गांगुलीया के मेंबर योनुस मंडल ने कंपनी कमांडर को बताया कि उसके गांव के हबीबुल्ला पाल की बहन, हांचना पाल का देहांत हो गया जोकि बांग्लादेश के सीमावर्ती गांव शिकारपुर के रहने वाली थी। मेंबर ने बताया की वे चार भाई हैं और अपनी बहन के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं।
इसके बाद कंपनी कमांडर ने मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए सीमा चौकी मुस्तफापुर के समक्ष तैनात बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के अधिकारियों से फ़्लैग मीटिंग की और घटना से अवगत करवाया। तत्पश्चात, बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने भावनात्मक पहलू को ध्यान में रखते हुए बिना कोई देरी किये अंतर्राष्ट्रीय रेखा के पास भारत में रहने वाले भाइयों को उनकी बहन के अंतिम दर्शन करवाने की व्यवस्था की।
लिहाजा दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों ने आपसी सहयोग के मद्देनजर मानवता को सर्वोपरि रखते हुए भारत में रहने वाले भाइयों और उनके परिवार वालों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बुलाकर मृतक बहन के अंतिम दर्शन करवाये।
अंतिम दर्शन के उपरांत मृतका के भाइयों और उनके परिजनों ने दोनो ही देशों के सुरक्षा बलों की इस पहल के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।
107वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि बीएसएफ के जवान सीमा पर दिन- रात मुस्तैदी से तैनात रहते हैं और देश की सुरक्षा के साथ–साथ सीमावासियों के हर सुख-दु:ख एवम् उनके धार्मिक और सामाजिक मूल्यों का भी ख्याल रखते हैं। जब बात इंसानियत व मानवीय मूल्यों की आती है तो बीएसएफ उनको पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहती है जिसके चलते बीएसएफ और स्थानीय लोगों के बीच एकजुटता और सहयोग की भावना पैदा होती है












Leave a Reply