बीएसएफ कार्मिकों को विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, कोलकाता में हुए अलंकरण समारोह–2023 में पदकों से नवाजा गया

(कोलकाता)
03 मई, 2023 को 1015 बजे, विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, कोलकाता में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 38 बीएसएफ कर्मियों को सुश्री सोनाली मिश्रा, आईपीएस, एडीजी (पूर्वी कमान) ने सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। श्री आयूष मणि तिवारी, आईपीएस, महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल सीमांत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस समारोह में 36 सेवारत कर्मी और 02 सेवानिवृत्त सदस्य शामिल हुए। अलंकरण समारोह के दौरान आज बीएसएफ के अधिकारी, जवान और उनके परिवारों के साथ-साथ सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मियों के परिवार उपस्थित रहे।

मेधावी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पूरे देश में पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस/सुरक्षा संगठन के कार्मिकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विशिष्ट योग्यता के साथ सेवा की है और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण दिखाया है। यह पुलिस बल के किसी भी सदस्य के लिए एक प्रतिष्ठित पदक है और एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा विभिन्न स्तरों पर व्यक्ति के प्रदर्शन की गहन जांच के बाद प्रदान किया जाता है।

सुश्री सोनाली मिश्रा, आईपीएस, अतिरिक्त महानिदेशक (पूर्वी कमान) ने इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कर्तव्य मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बल के शहीदों को सबसे पहले श्रद्धांजलि दी। रणनीति, बुनियादी ढांचे, हथियार और प्रशिक्षण के मामले में खुद को तैयार करने में बल के निरंतर प्रयास पर जोर देते हुए, एडीजी बीएसएफ (पूर्वी कमान) विशेष रूप राष्ट्र विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए सतर्क सीमा प्रहरियों द्वारा विभिन्न उपलब्धियों का विशेष रूप से उल्लेख किया। अतिरिक्त महानिदेशक ने पदक विजेताओं द्वारा प्रदान की गई अथक, समर्पित और स्वच्छ सेवा की सराहना की और पहले महानिदेशक, पद्म विभूषण श्री के एफ रुस्तमजी के ‘सैनिक गुणों और दूरदर्शी नेतृत्व कौशल’ के बारे में भी बताया, जिन्हें लोकप्रिय रूप से “बीएसएफ के संस्थापक पिता” के रूप में जाना जाता है।

समारोह में 38 पदक विजेताओं, उनके परिवारों और 300 से अधिक अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने समारोह में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *