बीएसएफ को हाथ लगी एक और बड़ी कामयाबी; भारत–बांग्लादेश सीमा पर 2 करोड़ रूपये के 28 सोने के बिस्कुटों समेत 02 तस्करों को दबोचा

(जिला–उत्तर 24 परगना)
दिनांक 02 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी टिल्ला, 68वीं वाहिनी कि सीमा चौकी के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 28 सोने के बिस्कुटों समेत 02 तस्करों को पकड़ा जिन्हें तस्कर बांग्लादेश से भारत लाने का प्रयास कर रहे थे। जब्त किये गये सोने का वजन 3,264 ग्राम है और जिसकी अनुमानित कीमत 1,98,78552/- रुपए है।

02 मई को बीएसएफ के जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कड़ी पूछताछ के बाद जवानों ने उनके कब्जे से 28 सोने के बिस्कुट जब्त किये। इस घटना के बाद पता चला की वे दोनों तस्कर बाप-बेटा हैं। दोनों सोने की तस्करी काफी समय से करते आ रहे हैं। पकड़े गये तस्करों की पहचान अमजद मंडल और हजगोरमंडल, जिला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई।

पूछताछ में अमजद मंडल ने बताया की ये सोने के बिस्कुट वे 30 अप्रैल को तस्कर शरीफ मंडल, जिला झेनैदाह, बांग्लादेश से लेकर आ रहे थे। लेकिन तारबंदी के पास जैसे ही बीएसएफ जवानों ने उन्हें देखा तो उन्होंने ये सोने के बिस्कुट झाड़ियों में छुपा दिये और वहां से भाग गये। तत्पश्चात, जवानों ने इलाके की गहन छानबीन की लेकिन उनको कुछ भी हाथ नहीं लगा। आगे उसने बताया की इससे पहले 30 अप्रैल को ही उसने 5 सोने के बिस्कुट गांव बनगांव के राजू को सौंपे थे और बाकी 28 सोने के बिस्कुट भी सौंपने वाला था लेकिन बीएसएफ के जवानों ने उनका प्रयास विफल कर दिया। 2 मई को जवान तस्करों को घटनास्थल पर लेकर आये और तस्करों ने झाड़ियों से सोने के बिस्कुटों को निकाला और जवानों को सौंपा।

पकड़े गये तस्करों को जब्त सोने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये कस्टम विभाग बनगांव को सौंप दिया गया।

दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया की तस्कर नये–नये तरीकों से तस्करी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बीएसएफ के जवानों की सतर्कता और सूझबूझ के कारण तस्कर लगातार पकड़े जा रहे हैं और उनके मंसूबे लगातार धाराशाही हो रहे हैं। उन्होंने जवानों की इतनी बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर की है।

सीमा सुरक्षा बल सीमा पर रहने वाले लोगों से आह्वान करती है की उनके संज्ञान में सोने की तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना मिलती है तो वे बीएसएफ के सीमा साथी हेल्प लाइन न. 14419 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण बंगाल सीमांत ने एक अन्य न. 9903472227 भी जारी किया जिस पर सोने की तस्करी से संबंधित व्हाप्ट्स संदेश या वाइस संदेश भी भेज सकते हैं। पुख्ता सूचना देने वाले को उचित इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *