(जिला- उत्तर 24 परगना, मालदा & नदिया)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अन्तर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी जिम्मेवारी के क्षेत्र से विभिन्न घटनाओं में 268 बोतल फेंसेडिल और 24 किलोग्राम गांजा जब्त किया जिनको तस्कर भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थे। जब्त की गई फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 55,023/– रूपये है।
दिनांक 03 मई, 2023 को सीमा चौकी लोदिया, 70वीं वाहिनी के जवानों ने 4–5 तस्करों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा की ओर जाते देखा। जवानों ने उनका पीछा किया और ललकारा, लेकिन तस्कर जवानों को अनदेखा करते हुए सीमा की तरफ फिर से बढ़ने लगे। यह देख जवानों ने अपनी राइफल से 02 चक्र फायर किये तो तस्करों के पसीने छूट गये। तस्कर सामान को वहीं छोड़कर वापिस भारतीय गांव की तरफ भाग गये। इलाके की सघन तलाशी के दौरान जवानों ने मौके से 175 बोतल फेंसेडिल बरामद की।
अन्य घटनाओं में उसी दिन सीमा चौकी टेंटुलबेरिया, Adhoc SB IIIवीं वाहिनी, सीमा चौकी अमूदिया, 112वीं वाहिनी, सीमा चौकी हृदयपुर , 82वीं वाहिनी, सीमा चौकी सुतिया, 107वीं वाहिनी के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 24 किलोग्राम गांजा और 93 बोतल फेंसेडिल जब्त की।
जब्त किये सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।
बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा सतर्कता बनाए रखता है और विभिन्न परिचालन उपायों को अपनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक बेहतरीन टीम है, जो सीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है।












Leave a Reply