विप्र फाउंडेशन के 14वें स्थापना दिवस पर देश भर में हुए रक्तदान उत्सव में कोलकाता में भी 116 यूनिट रक्तदान हुआ

परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन के देशव्यापी रक्तदान शिविरों की श्रृंखला में कोलकाता महानगर में आयोजित महर्षि दधीचि भवन में रक्तदान शिविर में भीषण गर्मी के बावजूद 113 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। कोलकाता महानगर की तीन महत्वपूर्ण ब्लड बैंक भोरुका ब्लड बैंक, लायंस ब्लड बैंक एवम मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी ब्लड बैंक द्वारा एकत्रित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विप्र फाउंडेशन पश्चिम बंगाल के संरक्षक पंडित गोपाल शास्त्री के कर-कमलों से पूजन कर किया गया। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक बनवारीलाल सोती, संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, पार्षद विजय ओझा, पार्षद विजय उपाध्याय, पार्षद राजेश सिन्हा, पार्षद महेश शर्मा ,पार्षद मीनाक्षी गुप्ता, श्रेया पांडे, उमेश राय, स्वयंप्रकाश पुरोहित, दुर्गा व्यास, बंशीधर शर्मा, हीरालाल किराडू, शिवकिशन किराडू, मुल्तानमल पारीक, दिलीप सिखवाल, राधेश्याम सुरावत, जगदीश गोवला, राजकुमार नवहाल, रमेश जाजड़ा, महावीर बजाज, मनोज सिंह पराशर, अरुण मल्लावत, गज्जू चांडक, संतोष कोठारी सहित अनेक विशिष्ठजनों ने उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुपम शर्मा, राधेश्याम पंचारिया, योगेश तिवाड़ी, सीमा मिश्रा, पवन शर्मा, गणेश डोकवाल, किशन सूंठवाल, अभिषेक कौशिक, अभिषेक चौमाल, नंदकिशोर राजपुरोहित, रोहित व्यास, शिव थानवी,अनिल खंडेलवाल, गोपाल पुरोहित, नीता आसोपा, कविता शर्मा, संगीता नांगला, वैभवी थानवी, आयुष पटेल, राहुल जोशी, प्रीतम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय थे। पूरे देश भर में परशुराम जयंती के अवसर पर 300 से अधिक कार्यक्रम हुए है एवम विभिन्न रक्तदान शिविरों में 14000 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इतिहास रचा है।उपरोक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन के महासचिव राजकुमार व्यास ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *