(जिला- मुर्शिदाबाद)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपनी जिम्मेवारी के इलाके में एक तस्कर को दर्द निवारक (टेपेंटाडोल मेडिसिन) टैबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया जिन्हें तस्कर भारत से बांग्लादेश पार करने की फिराक में था।
बयान के मुताबिक, घटना 29 अप्रैल, 2023 को सीमा चौकी कहरपाड़ा, 117वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। ड्यूटी पर तैनात जवानों को बीएसएफ के खुफिया विभाग ने सूचना दी कि एक तस्कर कुछ दवाइयों की तस्करी करने की फिराक में है। सजग जवान जब रोजमर्रा की तरह गेट पर किसानों की तलाशी कर रहे थे तभी एक तस्कर, किसान के भेष में पानी के पाइप के साथ आया। यह देख जवानों को कुछ संदेह हुआ तो पाइप की तलाशी ली। जवानों को पाइप के अंदर से टेपेंटाडोल मेडिसिन नाम की 1220 स्ट्रिप टैबलेट्स की एक बड़ी खेंप मिली। जिसकी भारतीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 63 हज़ार 600 रुपए है। जवानों ने मौके पर ही तस्कर को दबोच लिया। पकड़े गये तस्कर की पहचान बिक्रम दास (40), जिला मुर्शिदाबाद के रूप में हुई। पूछताछ करने पर तस्कर ने बताया कि ये दवाइयां उसे रुस्तम शेख, जिला मुर्शिदाबाद) ने दी थी और सीमा पार करके किसी अनजान व्यक्ति को सौंपने वाला था।
पकड़े गये तस्कर को जब्त सामग्री के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना रानीतला को सौंप दिया गया है।












Leave a Reply