(जिला- उत्तर 24 परगना)
दक्षिण बंगाल सीमांत के तहत बीएसएफ जवानों ने तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 1.255 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए। तस्कर इन आभूषणों को भारत से बांग्लादेश पार करने की फिराक में था। जब्त चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत 77,404/- रुपये है।
दिनांक 26 अप्रैल, 2023 को पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सीमा चौकी हाकिमपुर, 112वीं वाहिनी के जवानों ने गांव हाकिमपुर के एक संदिग्ध स्कूटी सवार को तलाशी के लिये रोका। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी की हेड लाइट से उक्त चांदी के आभूषण निकले। तलाशी के समय तस्कर ने मौके से भागने की कोशिश भी की लेकिन जवानों ने तस्कर को वहीं दबोच लिया। इसके बाद जवान तस्कर को पूछताछ के लिये सीमा चौकी लेकर आये। पकड़े गये तस्कर की पहचान रॉनी गाजी, जिला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई।
पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया की वह इस तरह की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है। आगे उसने बताया की ये चांदी के आभूषण उसे गांव स्वरूपधा के इब्राहिम ने दिए थे, इसके बाद सीमा पार करके वापिस उसी व्यक्ति को सौंपने थे। इस काम के बदले उसे 500 रूपये मिलने थे। लेकिन रास्ते में ही बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया।
पकड़े गये तस्कर को जब्त चांदी के आभूषणों के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु कस्टम ऑफिस तेंतुलिया को सौंप दिया गया।
बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने जवानों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि तस्करों के नापाक इरादों को अंजाम देने से रोकने के लिए तस्करी के सभी संभावित मार्गों को कड़ी निगरानी में रखा गया है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए शानदार टीम भी मौजूद है जो सीमावर्ती इलाके मे होने वाली संभावित आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है।












Leave a Reply