Fri. Mar 29th, 2024

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री से समाज में धर्म और संस्कृति के उन्‍नयन पर विस्तृत वार्ता हुई।

गोपीगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ का जगीगंज में भव्य स्वागत किया गया। प्रमुख उद्योगपति निखिलेश मिश्र (घीयहा) के जंगीगंज स्थित आवास पर विधायक विपुल दुबे के साथ रुद्र नगरी काशी के ‘दयालु जी’ का स्वागत किया गया। इस दौरान निखिलेश मिश्र ने अंगवस्त्रम के साथ रजत धातु से निर्मित एकादश रुद्र (हनुमानजी) की प्रतिमा भेंट की। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री से समाज में धर्म और संस्कृति के उन्‍नयन पर विस्तृत वार्ता हुई। मंत्री ने कहा कि हम निरन्तर आप सब के सम्पर्क में रह कर जनपद के विकास कार्य को गति प्रदान करूंगा। इस मौके पर ओम प्रकाश मिश्र, राजेश्वर मिश्र,दिलीप मिश्र, टुनटुन दुबे,अश्विनी अग्रवाल, रिंकू तिवारी, लल्लन दुबे, सभाजीत मिश्र, अरुण मिश्र एवं श्यामलाल दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *